ये छह दिग्गज खेल चुकी हैं सभी आठ महिला टी20 विश्व कप, लिस्ट में एक भारतीय भी

अमर उजाला

Thu, 26 September 2024

Image Credit : Twitter

महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत तीन अक्तूबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा

Image Credit : Twitter

भारत समेत 10 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी

Image Credit : Twitter

यह टूर्नामेंट 2009 से खेला जा रहा है और अब तक इसके आठ संस्करण खेले जा चुके हैं। इस साल नौवां संस्करण खेला जाएगा

Image Credit : Twitter

अब तक छह खिलाड़ियों ने पिछले सभी आठ महिला टी20 विश्व कप खेले हैं। इनमें भारत की भी एक खिलाड़ी हैं

Image Credit : Cricket Australia

एलिस पेरी

एलिस पेरी के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 42 मैच खेलने का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 371 रन बनाए हैं और 40 विकेट लिए हैं
Image Credit : Twitter/PTI

सूजी बेट्स

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने टी20 विश्व कप में 36 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1066 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं

Image Credit : Twitter/PTI

सोफी डिवाइन

बेट्स की साथी सोफी डिवाइन ने टी20 विश्व कप में 32 मैचों में हिस्सा लिया है और 671 रन बनाए हैं। डिवाइन ने भी 29 विकेट लिए हैं

Image Credit : Twitter/PTI

चमारी अटापट्टू

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 2009 में डेब्यू करने के बाद से टी20 विश्व कप में 28 मैच खेले हैं
Image Credit : Twitter/PTI

हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने नौवें टी 20 विश्व कप संस्करण में खेलेंगी। हरमनप्रीत महिला टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं

Image Credit : Twitter/PTI

स्टेफनी टेलर

वेस्टइंडीज की पूर्व कप्तान स्टेफनी टेलर भी इस सूची में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 31 मैच खेले हैं

Image Credit : Twitter/PTI

तस्वीर में छिपा है ऊंट, क्या आप 7 सेकेंड में खोज सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now