अमर उजाला
Thu, 26 September 2024
महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत तीन अक्तूबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा
भारत समेत 10 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी
यह टूर्नामेंट 2009 से खेला जा रहा है और अब तक इसके आठ संस्करण खेले जा चुके हैं। इस साल नौवां संस्करण खेला जाएगा
अब तक छह खिलाड़ियों ने पिछले सभी आठ महिला टी20 विश्व कप खेले हैं। इनमें भारत की भी एक खिलाड़ी हैं
न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने टी20 विश्व कप में 36 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1066 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं
बेट्स की साथी सोफी डिवाइन ने टी20 विश्व कप में 32 मैचों में हिस्सा लिया है और 671 रन बनाए हैं। डिवाइन ने भी 29 विकेट लिए हैं
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने नौवें टी 20 विश्व कप संस्करण में खेलेंगी। हरमनप्रीत महिला टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं
वेस्टइंडीज की पूर्व कप्तान स्टेफनी टेलर भी इस सूची में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 31 मैच खेले हैं
तस्वीर में छिपा है ऊंट, क्या आप 7 सेकेंड में खोज सकते हैं?