क्या विश्व कप से कटेगा इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता? रोहित-विराट बने रोड़ा!

अमर उजाला

Mon, 15 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में होना है। भारतीय टीम उससे पहले अपनी आखिरी टी20 सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। उसमें प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा और विराट कोहली की इस प्रारूप में वापसी से कुछ युवा खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है

Image Credit : सोशल मीडिया

हम आपको  5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है...

Image Credit : सोशल मीडिया

1. ऋतुराज गायकवाड़

ओपनिंग के लिए फिलहाल स्लॉट फुल है। ऋतुराज चोटिल हैं और आईपीएल में ही वापसी करते दिख सकते हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

2.तिलक वर्मा

विराट के तीसरे नंबर पर वापसी से तिलक को बाहर बैठना पड़ेगा। अगर श्रेयस अय्यर भी वापसी करते हैं तो तिलक स्क्वॉड से बाहर हो जाएंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया

3. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने टी20 करियर की शानदार शुरुआत की। उनके नाम शतक भी है, लेकिन पिछले कुछ समय से यशस्वी जायसवाल को लगातार मौका देना दिखाता है कि शुभमन फिलहाल प्लान में नहीं हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

4. केएल राहुल

भारत के विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को बढ़ावा देना दिखाता है कि वह टी20 विश्व कप के प्लान में हैं। ऐसे में राहुल को विश्व कप स्क्वॉड में शामिल नहीं किया जा सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

5. ईशान किशन

ईशान के पास मौका है, लेकिन आईपीएल में उन्हें जादूई प्रदर्शन करना होगा। जितेश और सैमसन फिलहाल इस फहरिस्त में सबसे आगे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कटे सिर के साथ 18 महीने तक जिंदा रहा मुर्गा

istock
Read Now