अमर उजाला
Sun, 7 April 2024
दो जून से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का एलान जल्द होगा
इसमें ऋषभ पंत को मौका मिलेगा या नहीं, इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने लगभग 15 महीने बाद आईपीएल 2024 में वापसी की है, उन्होंने इस दौरान दमदार प्रदर्शन किया
पंत ने अब तक खेले गए चार आईपीएल मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, जिसकी वजह से उनके टी20 विश्व कप में खेलने की संभावनाएं तेज हो गई हैं
इसको लेकर अब सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "कुछ और मैच होने दीजिए। वह बहु अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी ने देखा होगा कि उन्होंने कीपिंग और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है"
संजय मांजरेकर की इस हरकत ने तोड़ा फैंस का दिल, लगाई क्लास, जानें मामला