अमर उजाला
Fri, 10 November 2023
रचिन को इस विश्व कप का खोज माना जा रहा है। वह किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 108 रन दूर हैं
सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। तब उनका औसत 61.18 का रहा था। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं
इस लिस्ट में मैथ्यू हेडन 659 रन (2007 विश्व कप) के साथ दूसरे और भारत के रोहित शर्मा 648 रन (2019 विश्व कप) के साथ तीसरे स्थान पर हैं
डेविड वॉर्नर 647 रन (2019 विश्व कप) के साथ चौथे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 606 रन (2019 विश्व कप) के साथ पांचवें स्थान पर हैं
न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन 578 रन (2019 विश्व कप) के साथ फिलहाल छठे स्थान पर हैं। रचिन विलियम्सन को पीछे छोड़ने से सिर्फ 13 रन दूर हैं
न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है और रचिन के पास भारत के खिलाफ सचिन की बराबरी का मौका होगा
तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक चींटी