अमर उजाला
Fri, 6 October 2023
न्यूजीलैंड ने विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड को हराकर विजयी शुरुआत की
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने पहला और रचिन रवींद्र ने दूसरा शतक लगाया
कॉन्वे के शतक के साथ न्यूजीलैंड के हिस्से में एक गजब संयोग जुड़ गया है
अगर कॉन्वे के शतक का संयोग न्यूजीलैंड के साथ सही हुआ तो कीवी टीम पहली बार चैंपियन बन सकती है
विश्व कप 2007 के बाद से जिस टीम के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में पहला शतक लगाया है वह विजेता बनी है
2007 में रिकी पोंटिंग ने विश्व कप का पहला शतक लगाया तो ऑस्ट्रेलिया विजेता बनी
2011 में वीरेंद्र सहवाग ने पहला शतक जड़ा था और टीम इंडिया चैंपियन बनी थी
2015 में एरॉन फिंच ने पहला शतक लगाया तो ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने में सफल रहा था
2019 में जो रूट ने पहला शतक लगाया तो इंग्लैंड ने विश्व कप अपने नाम किया
अब डेवोन कॉन्वे 2023 विश्व कप का पहला शतक लगाया है, यह देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनती है या नहीं
तिलक वर्मा ने तोड़ा यशस्वी का रिकॉर्ड, युवराज-हार्दिक की बराबरी की