क्या केएल राहुल IPL 2025 में कोहली के साथ खेलते दिखेंगे? देखें प्रतिक्रिया

अमर उजाला

Mon, 16 September 2024

Image Credit : Twitter

आईपीएल 2024 मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका के साथ केएल राहुल की एनिमेटेड चैट ने फ्रेंचाइजी में उनके भविष्य पर संदेह पैदा कर दिया था।

Image Credit : IPL

गोयनका ने हाल ही में दावा किया था कि राहुल LSG परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की संभावना बनी हुई है

Image Credit : IPL/BCCI

खासकर आईपीएल के अगले सत्र से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में राहुल का नाम भी दिख सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस तरह का कुछ एलान नहीं किया है

Image Credit : IPL/BCCI

बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी सामने आने के बाद ही कुछ तय हो पाएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 17 करोड़ सैलरी पाने वाले राहुल पर फ्रेंचाइजी फिर से इतना खर्च करने की स्थिति में नहीं है

Image Credit : IPL/BCCI

ऐसे में राहुल आईपीएल 2025 में किसी नई फ्रेंचाइजी से खेलते हुए दिख सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से राहुल अपने शुरुआती दिनों में खेल चुके हैं और वह इस फ्रेंचाइजी में लौट सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

राहुल ने 2013 और 2016 के बीच आरसीबी टीम के लिए चार सत्र खेले थे। दिनेश कार्तिक के संन्यास लेने के बाद टीम एक विकेटकीपर भी तलाश रही है

Image Credit : IPL/BCCI

राहुल के एक RCB फैन के साथ बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फैन बताता है कि वह राहुल को अगले सीजन आरसीबी में विराट के साथ खेलते देखना चाहते हैं।

Image Credit : Twitter

वीडियो में राहुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'चलो आशा करते हैं।'

Image Credit : IPL/BCCI/instagram @Athiya

This browser does not support the video element.

पिछले महीने गोयनका ने जहीर खान के टीम मेंटर के तौर पर अनावरण के दौरान राहुल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी।

Video Credit :

अश्विन का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें

BCCI
Read Now