अमर उजाला
Mon, 16 September 2024
आईपीएल 2024 मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका के साथ केएल राहुल की एनिमेटेड चैट ने फ्रेंचाइजी में उनके भविष्य पर संदेह पैदा कर दिया था।
गोयनका ने हाल ही में दावा किया था कि राहुल LSG परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की संभावना बनी हुई है
खासकर आईपीएल के अगले सत्र से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में राहुल का नाम भी दिख सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस तरह का कुछ एलान नहीं किया है
बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी सामने आने के बाद ही कुछ तय हो पाएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 17 करोड़ सैलरी पाने वाले राहुल पर फ्रेंचाइजी फिर से इतना खर्च करने की स्थिति में नहीं है
ऐसे में राहुल आईपीएल 2025 में किसी नई फ्रेंचाइजी से खेलते हुए दिख सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से राहुल अपने शुरुआती दिनों में खेल चुके हैं और वह इस फ्रेंचाइजी में लौट सकते हैं
राहुल ने 2013 और 2016 के बीच आरसीबी टीम के लिए चार सत्र खेले थे। दिनेश कार्तिक के संन्यास लेने के बाद टीम एक विकेटकीपर भी तलाश रही है
राहुल के एक RCB फैन के साथ बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फैन बताता है कि वह राहुल को अगले सीजन आरसीबी में विराट के साथ खेलते देखना चाहते हैं।
वीडियो में राहुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'चलो आशा करते हैं।'
This browser does not support the video element.
पिछले महीने गोयनका ने जहीर खान के टीम मेंटर के तौर पर अनावरण के दौरान राहुल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी।
अश्विन का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें