अमर उजाला
Sun, 28 April 2024
आपीएल 2024 का 45वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में आरसीबी ने गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया
आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है
इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया
दिलचस्प बात यह है कि जैक्स आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर क्रिस गेल का नाम दर्ज है जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक लगाया था
जैक्स केवल 10 गेंदों में 50 से 100 रनों के स्कोर तक पहुंच गए। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिग्गज खिलाड़ी ने 50 से 100 रनों के स्कोर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया था
टी20 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीम बनी चेन्नई, इन्हें छोड़ा पीछे