WTC फाइनल में क्या भारत दोहरा पाएगा 22 साल पुराना इतिहास?

अमर उजाला

Thu, 8 June 2023

Image Credit : ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है

Image Credit : ICC

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 163 रन और स्टीव स्मिथ के 121 रन के दम पर पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बना लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, टीम इंडिया के पास अब भी वापसी का मौका है, 22 साल पहले यानी 2001 में चेन्नई टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टीम इंडिया ने चमत्कार किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

तब भी टीम इंडिया की हालत कुछ ऐसी ही थी, पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने पहले दिन तीन विकेट पर 326 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, दूसरे दिन भारत ने 391 पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया था और फिर अपनी पहली पारी में 501 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रन ही बना सकी और भारत को 155 रन का लक्ष्य मिला, टीम इंडिया दो विकेट से जीतने में कामयाब रही थी

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा की टम को भी अब ओवल में 22 साल पुराने इतिहास को दोहराने की जरूरत है, तभी टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर पाएगी

Image Credit : ICC

गावस्कर और कोहली से आगे निकले स्मिथ, अब सिर्फ तेंदुलकर से पीछे

सोशल मीडिया
Read Now