अमर उजाला
Sun, 28 April 2024
टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने टीम के एलान के लिए एक मई तक का समय दिया है। भारतीय टीम का एलान भी एक मई को हो सकता है
चयनकर्ता और कप्तान रोहित शर्मा के मन में अभी भी कुछ स्थानों और खिलाड़ियों को लेकर संशय है। इनमें शीर्ष पर हार्दिक पांड्या हैं
हार्दिक ने अब तक नौ मैचों में कोटे के 36 ओवर की बजाय सिर्फ 19 ओवर गेंदबाजी की है। वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं
वहीं, फिनिशर के तौर पर वह इतने मैचों में सिर्फ 10 छक्के लगा पाए हैं, जो कि बेहद खराब है। साथ ही 142 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 196 रन बनाए हैं
हार्दिक की टीम में जगह के लिए सीधे टक्कर शिवम दुबे और रिंकू सिंह है। हार्दिक अगर चुने जाते हैं तो दुबे-रिंकू में से कोई एक ही टीम में होगा
हालांकि, हार्दिक को इस बात की तरजीह मिल सकती है कि दुबे ने इस आईपीएल में गेंदबाजी की ही नहीं है। वहीं, स्किल और पेस में भी दुबे हार्दिक के आसपास नहीं हैं
हालांकि, बल्ले से दुबे हार्दिक से कहीं आगे हैं। सीएसके के बल्लेबाज ने आठ मैचों में 22 छक्के जड़े हैं
दुबे अब तक आठ मैचों में 51.83 की औसत और 169.94 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 311 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल है
रिंकू का बल्ला भी इस सीजन नहीं बोला है। वह आठ मैच में सात पारियों में 22.40 की औसत और 157.74 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं
40 की उम्र के बाद IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट