क्या धोनी की टी20 विश्व कप टीम में होगी वापसी? सहवाग-फिंच ने किया समर्थन

अमर उजाला

Wed, 24 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

आईपीएल के मौजूदा सीजन के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह के अंत में बीसीसीआई चयनकर्ताओं से मिल सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup

आईसीसी ने भाग लेने वाली टीमों के लिए संभावित स्क्वॉड भेजने की समय सीमा एक मई तय की है

Image Credit : PTI

जैसे-जैसे भारत के टी20 विश्व कप 2024 टीम के चयन की समय सीमा नजदीक आ रही है, कई विशेषज्ञों ने इस पर अपने विचार साझा किए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

इसी कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी चर्चा में है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि जिस तरह से माही खेल रहे हैं, उन्हें संन्यास तोड़कर वापसी करना चाहिए

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

इरफान पठान, एरॉन फिंच और सहवाग ने टी 20 विश्व कप के लिए एमएस धोनी को 'वाइल्डकार्ड' के रूप में रखने की संभावना पर चर्चा की

Image Credit : PTI

फिंच ने कहा, 'हम भारत के टी 20 विश्व कप टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते देख सकते हैं'

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

इरफान पठान को भी लगता है कि यह विचार कुछ ऐसा है जिसे कोई बुरा नहीं मानेगा। उन्होंने कहा, 'अगर धोनी कहते हैं कि वह टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं तो कोई भी उन्हें मना नहीं करेगा

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

पठान ने कहा- किसी को बुरा नहीं लगेगा, किसी को इससे कोई समस्या नहीं होगी। वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

सहवाग ने कहा, 'एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट 250 से अधिक है और उनका औसत नहीं है क्योंकि वह अभी तक आउट ही नहीं हुए हैं

Image Credit : BCCI

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा से भी धोनी की फॉर्म को देखते हुए टी20 विश्व कप के लिए संन्यास से वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया था

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित ने एडम गिलक्रिस्ट के साथ बातचीत में सुझाव दिया कि धोनी को इस तरह के फैसले के लिए राजी करना काफी कठिन होगा, लेकिन दिनेश कार्तिक को मनाना ज्यादा आसान है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

अंबाती रायुडू की टी20 विश्व कप की टीम से हार्दिक-पंत बाहर, मयंक-पराग शामिल

IPL/BCCI
Read Now