अमर उजाला
Tue, 31 October 2023
वनडे विश्व कप में 2003 जैसा चमत्कार देखने को मिल सकता है
इस बार अपने प्रदर्शन से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सभी को हैरान कर दिया है
अफगानिस्तान ने अब तक तीन मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है
2003 विश्व कप में भी केन्या जैसी एक छोटी टीम सभी को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी
केन्या की तरह अफगानिस्तान भी बड़ी टीमों के पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है
2003 विश्व कप में केन्या ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया था
केन्या ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और भारत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था, वह भारत से हार गया था
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है
चौथी टीम को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, इस रेस में अफगानिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं
पांच महीने से बिना सैलरी के खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी?