अमर उजाला
Mon, 1 April 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल 2024 का अपना पहला मैच जीता। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया
दिल्ली की टीम जीती जरूर, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की हो रही है। धोनी ने 16 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली थी
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा। धोनी पुराने अंदाज में दिखे और उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश कर दी
उन्हें मैच में शानदार स्ट्राइकिंग के लिए एलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच खिताब जीता। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है
साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में धोनी को अवॉर्ड जीतते हुए एक फोटो लगाया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- सबसे पहले क्या शानदार वापसी थी ऋषभ पंत
इसके आगे साक्षी ने लिखा- हाई देयर! धोनी। लगा नहीं कि हम मैच हार गए हैं। इसके आगे साक्षी ने हंसने का इमोजी डाला है
मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 191 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी
बाज की नजर वाले ही इस तस्वीर में 7 सेकेंड के अंदर छिपकली ढूंढ सकते हैं