अमर उजाला
Tue, 18 June 2024
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया
टी20 विश्व कप 2024 का 40वें मैच में निकोलस पूरन की 98 रनों की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए
जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इब्राहिम जादरान (38) के अलावा उनका कोई बल्लेबाज नहीं चला
इसी के साथ वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 104 रन से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को पहली शिकस्त मिली
इस मैच में निकोलस पूरन ने 53 गेंदों का सामना किया और 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 184.90 का रहा
इसी के साथ पूरन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं
पूरन ने अब तक 92 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 128 छक्के लगाए हैं। इससे पहले क्रिस गेल के नाम यह रिकॉर्ड था
गेल ने 79 टी20 मैचों में 124 छक्के लगाए थे
सुपर-8 से पहले मिली हार से नाखुश राशिद खान, बताया WI के खिलाफ कहां हुई गलती