...तो इसलिए दूसरा वनडे नहीं खेले रोहित और विराट

अमर उजाला

Sat, 29 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में है, विंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, टॉस के दौरान भारतीय फैंस को हैरान कर देने वाली घटना घटी, रोहित की जगह हार्दिक पांड्या टॉस के लिए पहुंचे

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक वनडे में भारत के उपकप्तान हैं, लेकिन फैंस के मन में सवाल आया कि रोहित पिछले मैच में पूरी तरह फिट थे तो इस मैच में उन्हें क्या हो गया?

Image Credit : सोशल मीडिया
इन सारे सवालों का जवाब हार्दिक ने टॉस के दौरान दिया। हार्दिक ने सिर्फ रोहित नहीं बल्कि विराट को भी प्लेइंग-11 में नहीं खिलाया
Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित और विराट को इस मैच के लिए आराम दिया गया है, ताकि दोनों तीसरे मैच के लिए फ्रेश रह सकें

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक ने कहा- हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम देखना चाहते थे कि इस पिच पर हम कितना ज्यादा स्कोर कर सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- रोहित और विराट पिछले काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, हमें कुछ सवालों के जवाब चाहिए। इसलिए दोनों को आराम दिया गया

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक ने पिछले वनडे का जिक्र करते हुए कहा- जब आप किसी को 114 के स्कोर पर आउट कर 115 का लक्ष्य पाते हो तो गेंदबाजी की सराहना होती है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- हमारी कैचिंग अच्छी थी, लेकिन कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है। दरअसल, पहले वनडे में 115 रन चेज करते हुए भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कहा- हम पांच विकेट गंवाने की जगह सिर्फ दो विकेट भी गंवा सकते थे और मैच को अच्छी तरह से फिनिश कर सकते थे
Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक ने रोहित और विराट की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया

Image Credit : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 8 सेकेंड में बोतल को खोज सकते हैं

iStock
Read Now