अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज जब मैदान खेलने जाते हैं, तो स्टेडियम में डीजे को ‘राम सिया राम जय जय राम’ गाना बजाने का विशेष अनुरोध मिलता है
यह अनुरोध खुद महाराज ही डीजे से करते हैं। केपटाउन टेस्ट में भारत के खिलाफ जब महाराज बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए तब एक बार फिर यह गाना बजने लगा और इस दौरान दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाथ जोड़ कर खड़े दिखे
डरबन में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर महाराज ने कहा, 'मैदान में प्रवेश करने के दौरान राम सिया राम मेरा प्रवेश गीत है। मैं भगवान राम और भगवान हनुमान का भक्त हूं, इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक उपयुक्त गाना है।'
महाराज ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैंने मैदान में गाना बजाने वाली महिला से अनुरोध किया था।’ महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।
महाराज ने कहा, ‘भगवान राम मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है।
महाराज ने कहा- धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है, लेकिन स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ को बजते हुए सुनना अच्छा लगता है।’
जडेजा ने चलाई बैलगाड़ी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो