ग्लेन मैक्सवल के लिए क्यों खास है आईपीएल?

अमर उजाला

Wed, 6 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पिछले एक महीने में कई ऐतिहासिक पारियां खेलने वाले मैक्सवेल को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रिटेन किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

जिस फॉर्म में मैक्सवेल हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह इस साल आईपीएल में कुछ बड़ी पारियां खेल सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अब उन्होंने एक इंटरव्यू में आईपीएल को बेहद खास बताया है और कहा है कि जब तक वह खेलते रहेंगे तब तक आईपीएल में हिस्सा लेते रहेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल उनके लिए बेहद खास और इस लीग से उनका खास जुड़ाव है। मैक्सवेल ने कहा कि जब तक उनकी टांगें चलेंगी, तब तक वह आईपीएल खेलना जारी रखेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- आईपीएल मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा, जिसे मैं करियर के अंत तक खेलूंगा। मेरे करियर में आईपीएल का अहम किरदार रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

मैक्सवेल ने कहा- इस टूर्नामेंट में अलग-अलग कोच से मिलना, दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलना, स्टार खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना, बहुत शानदार है

Image Credit : सोशल मीडिया

मैक्सवेल ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले आईपीएल खेलना बहुत अहम साबित हो सकता है। वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यह लीग खेलने का मौका मिले

Image Credit : सोशल मीडिया

बुमराह के जन्मदिन पर भावुक हुईं पत्नी संजना, ऐसे किया विश

सोशल मीडिया
Read Now