अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में डोनाल्ड ट्रंप अब लगभग जीत के करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, उनके चुनाव जीतने पर महेंद्र सिंह धोनी वायरल हो रहे हैं
फैंस नतीजे की तारीख को जोड़कर धोनी की जर्सी का नंबर निकाल रहे हैं। दरअसल, नतीजा छह नवंबर 2024 को आया है
छह को 11वें महीने और साल 2024 के अंकों को अलग-अलग जोड़ा जाए तो 16 आता है और फिर 16 के अंकों को जोड़ा जाए तो सात निकलता है
सात धोनी की जर्सी का नंबर है। इसके अलावा धोनी और ट्रंप का एक फोटो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, धोनी ने पिछले साल ट्रंप के साथ गोल्फ मैच खेला था
इसके नीचे एक मीम है जिसमें ट्रंप फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं और इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- हमने कर दिखाया एमएस
फैंस इस पोस्ट के साथ लिख रहे हैं- फोर्टी-7th प्रेसिडेंट। थाला फोर ए रीजन। फैंस इस तस्वीर और पोस्ट को खूब शेयर कर रहे हैं
तेज हैं नजरें तो 8 सेकेंड में इस तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक खरगोश