अमर उजाला
Tue, 27 June 2023
आईसीसी ने विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया है
भारत के 10 मैदानों पर 10 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे
हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले होंगे
हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे
तिरुवनंतपुरम में सिर्फ अभ्यास मैच होने से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए हैं
शशि थरूर ने ट्वीट कर अपने गुस्से का इजहार किया
शशि थरूर ने लिखा- यह देखकर निराशा हुई कि तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम विश्व कप शेड्यूल की लिस्ट से गायब है
थरूर ने आगे लिखा- तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम को कई लोग भारत में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्टेडियम कहते हैं
उन्होंने लिखा- अहमदाबाद देश की नई क्रिकेट राजधानी बन रहा है
शशि थरूर ने सवाल उठाते हुए कहा- क्या एक या दो मैच केरल को आवंटित नहीं किए जा सकते थे?
शोएब अख्तर ने कार्तिक-कियारा की फिल्म के गाने का उड़ाया मजाक