अमर उजाला
Thu, 20 June 2024
भारतीय क्रिकेटरों ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं
दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन को श्रद्धांजलि दी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर जॉनसन का गुरुवार को निधन हो गया
जॉनसन 52 वर्ष के थे। डेविड जॉनसन ने 1996 में दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें तीन विकेट हासिल किए। उनकी असामयिक मौत ने क्रिकेट समुदाय को झकझोर कर रख दिया है
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी के अनुसार, जॉनसन की मौत बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद हुई
भारत के लिए 1996 में दो टेस्ट खेलने वाले जॉनसन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें तीन दिन पहले ही स्थानीय अस्पताल से छुट्टी मिली थी
जॉनसन ने अपने करियर के दौरान दो टेस्ट और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह कर्नाटक की टीम के अहम सदस्य थे
जॉनसन अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद और डोडा गणेश के साथ कर्नाटक की गेंदबाजी लाइन अप का अहम हिस्सा थे
सहवाग ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा, कहा- कुछ पाखंडी अब टीम का भविष्य तय कर रहे