अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेल रहे हैं।
हैमिल्टन में तीसरा टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट है
इस मैच में पहली पारी में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं।
साउदी ने 10 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए
इस मैच के दौरान जब साउदी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया
दो पंक्तियां बनाकर इंग्लैंड के खिलाड़ी खड़े हुए और बीच से साउदी निकले। वह यह सम्मान पाकर भावुक हो गए
आखिरी मैच में साउदी ने की गेल की बराबरी, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी