अमर उजाला
Fri, 15 December 2023
भारतीय टीम ने गुरुवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया
इसके बाद कुलदीप यादव की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंचने दिया
हालांकि, एक वक्त ऐसा आया था जब दूसरे छोर पर विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन डेविड मिलर ने एक छोर संभाले रखा था
दक्षिण अफ्रीका की पारी के नौवें ओवर में डेविड मिलर ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर दो छक्के जड़े। चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने कैच आउट की अपील की
ऐसा लगा कि गेंद मिलर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में गई। फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया
भारतीय खिलाड़ियों ने डीआरएस लेने का सोचा, लेकिन नहीं ले सके, क्योंकि कुछ उपकरणों की विफलता के कारण यह उपलब्ध नहीं था
This browser does not support the video element.
रीप्ले से पता चला कि वास्तव में मिलर के बल्ले का किनारा लगा था। अजीब बात तो यह है कि उसके अगले ओवर में डीआरएस फिर से उपलब्ध था
डीआरएस में खराबी का भारत को खामियाजा नहीं भुगतना पड़ा क्योंकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप ने पांच विकेट झटके
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथा टी20 शतक जड़कर रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
इस बार नीलामी में नहीं दिखेंगे IPL 2023 में खेलने वाले ये खिलाड़ी