शतक के लिए आखिरी कुछ रन बनाने में क्यों धीमे पड़े अभिषेक? किया खुलासा, जानें

अमर उजाला

Mon, 3 February 2025

Image Credit : BCCI
अभिषेक ने मुंबई में वैसे तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन शतक के लिए आखिरी कुछ रन बनाने के दौरान उन्होंने अटैक करने की कोशिश नहीं की
Image Credit : BCCI
उन्होंने दो तीन गेंद का समय लिया और फिर अटैक किया। हालांकि, इसके पीछे की वजह का अब उन्होंने खुलासा किया है
Image Credit : BCCI
अभिषेक ने खुलासा किया कि यह कप्तान सूर्यकुमार यादव की सलाह थी जिसने उन्हें उस वक्त थोड़ा समय लेने और फिर खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने में मदद की
Image Credit : BCCI

अभिषेक ने कहा, 'उस वक्त मैं एक ऐसे जोन में था जहां मैं हर गेंद पर हिट करने जा रहा था। मुझे अपना स्कोर भी नहीं पता था। 

Image Credit : BCCI

अभिषेक ने कहा- मैंने सूर्यकुमार पाजी से पूछा कि आपको क्या लगता है? उन्होंने कहा, 'चूंकि एक विकेट गिर गया है, आप अपना समय ले सकते हैं, कुछ गेंदें ले सकते हैं। 

Image Credit : BCCI
अभिषेक ने कहा, 'इससे वास्तव में मुझे मदद मिली। उस समय मुझे नहीं पता था कि मैं सबसे तेज शतक (भारत के लिए दूसरा सबसे तेज) मारने जा रहा हूं।
Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में कभी यह नहीं आया कि मुझे आखिर तक खेलना चाहिए। मैं टीम की स्थिति के आधार पर गेंद पर प्रहार करता हूं। 

Image Credit : BCCI
अभिषेक ने कहा, 'जब हार्दिक आए, तो उन्होंने भी कहा 'चूंकि विकेट गिर रहे हैं, इसलिए आपको स्थिति के अनुसार खेलना होगा और अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि आप गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं। 
Image Credit : BCCI
अभिषेक ने कहा, 'फिर अक्षर क्रीज में आए। ये तीनों सीनियर खिलाड़ी हैं और भारत के लिए काफी अच्छा खेल चुके हैं। लिहाजा इन हालात में उनसे बेहतर खिलाड़ी नहीं हो सकता।'
Image Credit : BCCI

यशस्वी-शुभमन से टीम में स्थान को लेकर प्रतिस्पर्धा? अभिषेक का दिल जीत लेने वाला जवाब

BCCI
Read Now