अमर उजाला
Sun, 2 June 2024
टीम इंडिया और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर शादी के बंधन में बंध गए हैं
उन्होंने श्रुति रघुनाथन से रविवार को पारंपरिक रीति रिवाज से शादी रचाई। वेंकटेश ने श्रुति के साथ पिछले साल नवंबर में सगाई की थी
वेंकटेश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं
श्रुति रघुनाथन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीकॉम किया है। साथ ही उन्होंने एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली
हालांकि, दोनों की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। इस क्यूट कपल को फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं
वेंकटेश के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा था। उन्होंने कोलकाता को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी
वेंकटेश ने इस सीजन 14 मैचों में 158.80 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन का रहा
KKR को खिताब दिलाने के बाद शादी के बंधन में बंधे वेंकटेश अय्यर, देखें तस्वीरें