अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
धवन हाल ही में टाइम्स नाउ समिट 2025 में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब बेबाक अंदाज में दिए
नई गर्लफ्रैंड से लेकर दूसरी शादी तक, धवन ने सब राज पर से पर्दा हटाया। इस समिट में उन्होंने कई चीजों पर बातचीत की
समिट में जब धवन से उनकी नई गर्लफ्रैंड का नाम पूछा गया तो वह पहले तो इसे टालते रहे। फिर मजाक करते हुए कहा- इस हॉल में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रैंड है
धवन गर्लफ्रैंड का असली नाम बताने के लिए टाल मटोल करते रहे। इसके बाद उनसे जब दूसरी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- जब मन करेगा तब कर लूंगा।
धवन ने कहा- क्या दिक्कत है! गब्बर ने कोई तारीख बताने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी उनके मौज मस्ती के दिन हैं
धवन का आयषा मुखर्जी से 2023 में तलाक हुआ था उसके बाद वह फिलहाल सिंगल लाइफ बिता रहे हैं। धवन की आयषा से 2012 में शादी हुई थी
दोनों का एक 11 साल का बेटा भी है। उसका नाम जोरावर है और वह मां आयषा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है
धवन पिछले काफी समय से जोरावर से नहीं मिल पाए हैं और उसकी याद में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट भी करते हैं।
जब मिले पुराने यार...चेन्नई की हार के बाद कोहली-कार्तिक से इस अंदाज में मिले धोनी