पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश ने टेस्ट में किन-किन टीमों का सूपड़ा साफ किया, जानें

अमर उजाला

Tue, 3 September 2024

Image Credit : Twitter

बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। 

Image Credit : Twitter

पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए। 

Image Credit : Twitter

बांग्लादेश की टीम साल 2000 से टेस्ट खेल रही है। तब से लेकर अब तक उसने सिर्फ चार बार दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है

Image Credit : Twitter

पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश की टीम 2009 (2-0) और 2018/19 (2-0) में वेस्टइंडीज का और 2014/15 में जिम्बाब्वे (3-0) का सूपड़ा साफ कर चुकी है

Image Credit : BCB

इसके अलावा बांग्लादेश ने 2022/23 में आयरलैंड, 2019/20 में जिम्बाब्वे और 2021 में भी जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट की सीरीज में हराया था

Image Credit : BCB

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 262 रन पर समाप्त हुई थी

Image Credit : BCB

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 172 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। लिटन दास इस मैच के हीरो रहे। 

Image Credit : BCB

बंगाल विधानसभा से दुष्कर्म विरोधी विधेयक पास

PTI
Read Now