अमर उजाला
Mon, 2 September 2024
अमर उजाला संवाद 2024 में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई दिलचस्प मुद्दों पर चर्चा की
इस दौरान सहवाग ने यह भी बताया कि उन्हें किस गेंदबाज की पिटाई करने में खूब मजा आता था
उन्होंने कहा- वैसे तो सभी की पिटाई करने में मजा आया, लेकिन अगर किसी एक खास गेंदबाज की बात करें तो वह शोएब अख्तर थे। क्योंकि वो इतनी तेज डालते थे तो हमें डरा के रखते थे।
सहवाग ने कहा- जब भी हम प्रैक्टिस में मिलते थे तो कहते थे कल मिल तेरा हेलमेट तोड़ूंगा। और जब मैं 300 रन बनाता था तो मैं कहता था भाई हेलमेट क्या बैट भी नहीं टूटा। तू हेलमेट तोड़ने की बात करता था।
सहवाग ने कहा- दोस्ती भी थी, खाना भी लाते थे हमारे लिए। पाकिस्तान में जब हम गए तो हमारे लिए देगची भरकर खाना लाए थे। मटन लाए थे और पूरी भारतीय टीम ने खाया था, लेकिन उसमें बच गया था।
सहवाग ने कहा- तो जब अख्तर देगची लेने आए तो हमसे कहा कि ये क्या तुम इतना भी नहीं खा पाए, इतना तो मैं और मिस्बाह उल हक अकेले खा जाते। तो वो और मिस्बाह खूब खाते थे।
उन्होंने कहा- फिर अगले दिन जब मैं रन बनाता था तो कहते थे कि यार मैंने खाना भी खिलाया और तू मुझे ही रन मार रहा है। मैंने कहा खाना खिलाया है इसलिए प्यार से मार रहा हूं, नहीं खिलाया होता तो बदतमीजी से मारता।
तस्वीर में छिपा है कछुआ, सिर्फ जीनियस ही 8 सेकेंड में खोज पाएंगे