जब जाकिर हुसैन के साथ तबले पर जुगलबंदी करते दिखे थे सचिन तेंदुलकर

अमर उजाला

Mon, 16 December 2024

Image Credit : PTI
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 
Image Credit : zakirhq9
उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने यह जानकारी साझा की है। राकेश चौरसिया ने बताया कि, 'वह अस्वस्थ हैं और अभी आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।'
Image Credit : zakirhq9
जाकिर हुसैन के एक करीबी सूत्र ने बताया, 73 वर्षीय अमेरिकी संगीतकार को रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्या थी। उन्होंने कहा, 'उन्हें पिछले एक सप्ताह से हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
Image Credit : zakirhq9
उस्ताद जाकिर हुसैन जब भी अपनी उंगलियों और हाथ की थाप से तबला बजाते थे तो दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देते थे।
Image Credit : zakirhq9
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी जाकिर हुसैन की कला के कायल हैं।
Image Credit : PTI

This browser does not support the video element.

साल 2017 में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में सचिन को उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ तबले पर जुगलबंदी करते देखा गया था।

Video Credit :
जाकिर हुसैन ने न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में अपनी कला डंका बजाया।
Image Credit : PTI
जीवन में प्रसिद्धी हासिल करने के बाद भी वह सादगी से जीवन जीना पसंद करते हैं और जमीन से जुड़े रहते हैं। कई संघर्षों के बाद उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। 
Image Credit : PTI

स्मिथ ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा, टेस्ट में सर्वाधिक सैकड़ा जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने

ICC
Read Now