जब ह्यूज ने बॉथम को मगरमच्छों से बचाया, पढ़ें पूरी कहानी

अमर उजाला

Sat, 9 November 2024

Image Credit : Twitter

इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर इयान बॉथम ने अपने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी मर्व ह्यूज का आभार व्यक्त किया है।

Image Credit : Twitter

बॉथम ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में मगरमच्छों से भरी नदी में गिरने के बाद उन्हें बचाने के लिए ह्यूज का आभार व्यक्त किया।

Image Credit : Twitter

यह घटना पिछले सप्ताह की है जब 68 वर्षीय बॉथम चार दिवसीय यात्रा के दौरान ह्यूज और अपने कुछ दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए थे।

Image Credit : Twitter

एक रिपोर्ट के मुताबिक, डार्विन से 200 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित मोयले नदी में नाव बदलते समय बॉथम की चप्पलें रस्सी पर फंस गई और वह नदी में गिर गए।

Image Credit : Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ह्यूज ने तुरंत ही तेजी दिखाई और कुछ साथी मछुआरों के साथ मिलकर बॉथम को पानी से बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर निकाले जाने के दौरान नाव के किनारे से टकराने के कारण बॉथम को चोट भी लगी।

Image Credit : Twitter

बॉथम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'मैं मगरमच्छों और बुल शार्क के लिए दिन का निवाला बनने वाला था लेकिन साथियों ने तेजी दिखाकर मुझे पानी से बाहर निकाल दिया। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।'

Image Credit : Twitter

बॉथम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज में कमेंट्री करने के लिए अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं।

Image Credit : Twitter

आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले बेटी जीवा के साथ बीच पर मस्ती करते दिखे थाला, देखें तस्वीरें

ziva_singh_dhoni
Read Now