अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
भारत के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एक बार पाकिस्तान के क्रिकेटरों को आमंत्रित उनके लिए खाना बनाया था
बेदी ने इस बात का जिक्र अपनी नई स्पेशल किताब द सरदार ऑफ स्पिन: "ए सेलिब्रेशन ऑफ द ऑर्ट एंड बिशन सिंह बेदी" में इसका जिक्र किया
बिशन बेद के 75वें जन्मदिन पर इस विशेष पुस्तक को लॉन्च किया गया था। इस किताब में अपने लेख में, पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वेंकट सुंदरम बेदी की पाक विशेषता का उल्लेख करते हैं
वह लिखते हैं ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के बर्नी में चककीली धूप और गर्म दोपहर थी, जब फोन की घंटी बजी। बिशन सिंह बेदी फोन कर रहे थे
उन्होंने मुझसे कहा कि पाकिस्तान की टीम की टीम तस्मानिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए लाउंसेस्टन में होगी और वह उन्हें रात के भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहेंगे
1990 के दशक में वेंकट सुंदरम भारतीय टीम के मैनेजर थे। वेंकट सुंदरम ने कहा मुझे बेदी का यह आइडिया काफी अच्छा लगा लेकिन उन्होंने पूछा कि वह उनकी मदद कैसे कर सकते हैं
बेदी ने कहा कि वह 70 किमी दूर था हम लॉन्सेस्टन में अपने दोस्त के घर पर मिलेंगे जहां कुछ बर्तन और सामग्री होंगे, हम सभी अपनी खाना बनाने की प्रतिभा दिखाएंगे
बेदी की हमेशा से ही खाना पकाने में अधिक रुचि रही है। मुझे विश्वास था, उनके द्वारा बनाया जाने वाला खाना अधिक स्वादिष्ट होगा
वेंकट आगे लिखते हैं कि यहां हम तीन परिवार थे लेकिन यह सबके लिए मुश्किल था। पांच घंटे से अधिक समय तक काटना, धोना, मैरीनेट करना, फ्राई करना, स्टीम देना, सम्मिश्रण करना
कुल मिलाकर बर्तन और पैन 25 मेहमानों का खाना पकाने के लिए पर्याप्त नहीं थे इसलिए एक ही पकवान को दो या तीन बार तैयार करना पड़ता था
वेंकट कहते हैं कि शाम करीब सात बजे के करीब खाना बनकर तैयार हुआ, हम सब लोग बुरी तरह से थक गए थे। तब बेदी ने कहा ठीक है, अब ड्रिंक्स टेबल तैयार करते हैं और सारे गिलास साफ करते हैं
इसके बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, मुदस्सर नजर, शफकत राणा और इकबाल कासिम जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भोजन के लिए आए। वेंकट के मुताबिक, यह बहुत ही आनंददायक क्षण था
विदेशी महिला से शादी करने वाले पहले क्रिकेटर थे बिशन सिंह बेदी