अमर उजाला
Tue, 26 September 2023
भारत में वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर को होने वाली है, इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा
क्रिकेट का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है, विश्व कप भी इससे दूर नहीं रहा है
1996 विश्व कप में दो ऐसी टीमें भी थी जो बिना मैच खेले हार गई थीं
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने एक मैच खेलने से ही इनकार कर दिया, इस कारण उनकी विरोधी टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया
17 फरवरी 1996 को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला श्रीलंका और 25 फरवरी को वेस्टइंडीज का श्रीलंका से होना था
1996 में श्रीलंका के उत्तरी इलाकों में लिट्टे और सेना के बीच भारी जंग चल रही थी, इस कारण सैकड़ों लोग मारे जा चुके थे
सुरक्षा को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई और विंडीज टीम ने कोलंबो में खेलने से इनकार कर दिया
मैच ना खेलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज दोनों को हार दी गई और श्रीलंका को वॉकओवर से विजेता घोषित किया गया
1996 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया था
हिम्मत है तो तस्वीर में छिपे पक्षी को खोजकर दिखाइए