अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। मुल्तान में जारी दूसरे टेस्ट में 38 साल के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रच दिया।
वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर बन गए। मुल्तान टेस्ट के पहले दिन उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।
दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआती 11 ओवर में ही वेस्टइंडीज ने 37 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
पारी के 12वें ओवर में वेस्टइंडीज टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं, जब नोमान ने शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए और हैट्रिक अपने नाम किया।
नोमान ने लगातार तीन गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स, तेविन इमलाच और केविन सिंक्लेयर को आउट किया। नोमान पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर और ओवरऑल पाकिस्तान के पांचवें गेंदबाज बने।
उनसे पहले वसीम अकरम (दो बार), मोहम्मद सामी, अब्दुल रज्जाक और नसीम शाह ऐसा कर चुके हैं। ये सभी तेज गेंदबाज हैं।
पाकिस्तान 1952 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 72 साल में पहली बार किसी पाकिस्तानी स्पिनर ने टेस्ट में हैट्रिक विकेट लिए।
अब्दुल कादिर और सकलेन मुश्ताक जैसे दिग्गज पाकिस्तानी स्पिनर ऐसा नहीं कर सके थे। कादिर के 236 और मुश्ताक के नाम 208 टेस्ट विकेट हैं
साल 2023 से T20I में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, यह भारतीय शीर्ष पर