अमर उजाला
Sun, 26 May 2024
इस सीजन आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का सफर समाप्त हो चुका है
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हारकर बाहर हो गई, लेकिन इस सीजन विराट कोहली ने बल्ले से खूब धमाल मचाया
इस सीजन विराट कोहली ने 15 मैचों में 61.75 की औसत से 741 रन बनाए। वह ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर बरकरार हैं
ऑन द फील्ड धमाल मचाने वाले विराट कोहली ने ऑफ द फील्ड रिकॉर्ड में अपना जलवा दिखाया है
दरअसल, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन हैशटैग पूरे करने वाले पहले स्पोर्ट्सपर्सन बन गए हैं
मेसी-रोनाल्डो समेत किसी अन्य स्पोर्ट्सपर्सन ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन हैशटैग पूरे करने का कारनामा नहीं किया है। विराट कोहली ने ऐसा कर इतिहास रच दिया है
भारत के इस राज्य पर है सबसे कम कर्ज