अमर उजाला
Mon, 22 April 2024
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि उन्होंने कई वर्षों से अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर काम किया है
हेड ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पावर-प्ले में दमदार शुरुआत दिलाई थी
उन्होंने कहा कि, "मैं क्रीज पर चिंतित नहीं होता और अच्छी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करता हूं"
उन्होंने आगे कहा, "अभिषेक और मैंने पिछले मैच में भी पावर-प्ले में तेजी से रन बनाए और दिल्ली के खिलाफ भी ऐसा करके बहुत मजा आया"
हेड ने आगे बताया कि टीम में बहुत खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं। उनका काम बड़े स्कोर बनाना है। कुछ वर्षों में टी-20 क्रिकेट बहुत बदला है तो उसी की तैयारी करनी होती है
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम के खाते में 10 अंक हैं
आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक इतने खिलाड़ियों पर लग चुका है जुर्माना, देखें पूरी लिस्ट