ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी का क्या है राज? खुद किया खुलासा, जानें

अमर उजाला

Mon, 22 April 2024

Image Credit : twitter

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि उन्होंने कई वर्षों से अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर काम किया है

Image Credit : IPL

हेड ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पावर-प्ले में दमदार शुरुआत दिलाई थी

Image Credit : IPL

उन्होंने कहा कि, "मैं क्रीज पर चिंतित नहीं होता और अच्छी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करता हूं"

Image Credit : IPL

उन्होंने आगे कहा, "अभिषेक और मैंने पिछले मैच में भी पावर-प्ले में तेजी से रन बनाए और दिल्ली के खिलाफ भी ऐसा करके बहुत मजा आया"

 

Image Credit : IPL

हेड ने आगे बताया कि टीम में बहुत खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं। उनका काम बड़े स्कोर बनाना है। कुछ वर्षों में टी-20 क्रिकेट बहुत बदला है तो उसी की तैयारी करनी होती है

Image Credit : IPL

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम के खाते में 10 अंक हैं

Image Credit : IPL

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक इतने खिलाड़ियों पर लग चुका है जुर्माना, देखें पूरी लिस्ट

IPL
Read Now