अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला क्वालिफायर मंगलवार 23 मई को चैन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाना है
इस दिलचस्प मैच में सभी फैंस का ध्यान मौसम पर भी होगा। वह नहीं चाहेंगे की बारिश या किसी और कारण से मैच को रद्द किया जाए
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को चेन्नई में सुहाना दिन रहेगा, हालांकि बारिश के मामुली से आसार अभी नजर आ रहे हैं
चेन्नई बनाम गुजरात मैच में बारिश की केवल दो प्रतिशत संभावना है। न तो आसमान में बादल रहने के और न ही तूफान की संभावना है
आईपीएल प्लेऑफ के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है, ऐसे में किस टीम को जीत या हार मिलेगी, इस पर फैसला कैसे होगा?
बारिश होने की ऐसी स्थिति में सबसे पहले तो एक्स्ट्रा टाइम रखा जाता है, लेकिन उस समय को भी पार कर जाने के बाद कोशिश की जाती है कि कम से कम 5-5 ओवर का खेल हो
पांच ओवर का भी खेल नहीं हो पाया तो फिर सुपर ओवर यानी एक-एक ओवर का खेल हो सकता है
ये नियम भी तभी लागू होंगे जब खेलने का कंडिशन बन पाएगा, लेकिन काफी समय निकल जाने पर बारिश न रुकने पर फिर पॉइंट्स टेबल और रन रेट का मामला सामने आ जाता है
अर्श से फर्श पर गिरे कार्तिक, दो ही सीजन में हीरो से बने जीरो