अमर उजाला
Mon, 11 November 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है।
इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की रणनीति पर बातचीत की
इसके जवाब में गंभीर ने कहा, 'सोशल मीडिया मेरे जीवन में या किसी के जीवन में क्या अंतर ला सकता है?
गंभीर ने कहा- जब मैंने इस पद को संभाला था तो मुझे पता था कि यह मेरे लिए गर्व की बात होगी और साथ ही यह मुश्किल भी होगा।
गंभीर ने कहा- मुझे किसी भी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ रहा है और मुझे नहीं लगता कि मैं इतना दबाव महसूस कर रहा हूं।
गंभीर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में तैयारी महत्वपूर्ण होगी। पहले टेस्ट से पहले ये दस दिन महत्वपूर्ण होंगे। ड्रेसिंग रूम में कुछ बेहद मजबूत लोग हैं जिन्होंने देश के लिए कुछ शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं
गंभीर ने कहा- वे खिलाड़ी देश के लिए कुछ शानदार चीजें हासिल करना जारी रखेंगे। उन्हें कोचिंग देना और भारत का कोच बनना सम्मान की बात है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, पहले जत्थे में गिल-यशस्वी भी रहे शामिल