'सोशल मीडिया से क्या बदलेगा? दबाव में नहीं हूं', हार के बाद आलोचना पर बोले गंभीर

अमर उजाला

Mon, 11 November 2024

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। 

Image Credit : PTI

इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की रणनीति पर बातचीत की

Image Credit : BCCI
यह पूछे जाने पर कि क्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से मिली करारी हार के बाद वह दबाव महसूस कर रहे थे, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी और टीम की काफी आलोचना हुई।
Image Credit : BCCI

इसके जवाब में गंभीर ने कहा, 'सोशल मीडिया मेरे जीवन में या किसी के जीवन में क्या अंतर ला सकता है? 

Image Credit : BCCI

गंभीर ने कहा- जब मैंने इस पद को संभाला था तो मुझे पता था कि यह मेरे लिए गर्व की बात होगी और साथ ही यह मुश्किल भी होगा। 

Image Credit : BCCI

गंभीर ने कहा- मुझे किसी भी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ रहा है और मुझे नहीं लगता कि मैं इतना दबाव महसूस कर रहा हूं। 

Image Credit : BCCI

गंभीर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में तैयारी महत्वपूर्ण होगी। पहले टेस्ट से पहले ये दस दिन महत्वपूर्ण होंगे। ड्रेसिंग रूम में कुछ बेहद मजबूत लोग हैं जिन्होंने देश के लिए कुछ शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं 

Image Credit : BCCI

गंभीर ने कहा- वे खिलाड़ी देश के लिए कुछ शानदार चीजें हासिल करना जारी रखेंगे। उन्हें कोचिंग देना और भारत का कोच बनना सम्मान की बात है।

Image Credit : BCCI

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, पहले जत्थे में गिल-यशस्वी भी रहे शामिल

@ShubmanGill
Read Now