अमर उजाला
Mon, 18 November 2024
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है
इसके बाद से पाकिस्तान भड़का हुआ है और भारत को नीचा दिखाने के लिए अजीबोगरीब बयान दे रहा है
हालांकि, भारत सरकार और बीसीसीआई अपने फैसले पर सख्त है और यही वजह है कि टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर कराने की भी तैयारी की जा रही है
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के स्थलों और भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना पर अपने विचार साझा किए हैं
उन्होंने बयान देते हुए ऐसे फैसलों में भारत सरकार की भूमिका पर जोर दिया। इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कपिल देव ने कहा, 'यह सरकार की जिम्मेदारी है।'
कपिल ने कहा, 'हमारे जैसे लोगों को अपनी राय नहीं देनी चाहिए, हमारी राय मायने नहीं रखती। कपिल देव किसी और से बड़े नहीं हो सकते।'
इससे पहले भारत के कड़े विरोध के बाद पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी के टूर से PoK को हटाया गया था। आईसीसी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ट्रॉफी ले जाने से मना किया था
कोलकाता नहीं तो ये टीम श्रेयस अय्यर पर लगा सकती है बोली, गावस्कर की भविष्यवाणी