अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं से घिरे टीम निदेशक मिकी आर्थर ने बेतुका बयान दिया था
आर्थर की यह टिप्पणी प्रशंसकों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आई। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने आर्थर पर निशाना साधा है
अकरम ने कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियों से ध्यान भटकाने के बजाय मैच के लिए पाकिस्तान की योजनाओं के बारे में अधिक बात करनी चाहिए
अकरम ने आर्थर पर निशाना साधते हुए पूछा- भैया हमें ये बताओ आप लोगो ने क्या प्लान किया था? आपने कुलदीप यादव को खेलने के लिए कैसे तैयारी की?
अकरम ने कहा- हम तैयारी को लेकर सुनना चाहते हैं। आपको लगता है कि आप इस तरह के बयान से बच सकते हैं। नहीं, आप नहीं बच सकते
वसीम अकरम के पूर्व साथी मोइन खान ने भी उनकी भावनाओं का समर्थन करते हुए कहा कि आर्थर केवल ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोईन ने कहा कि बीसीसीआई की तारीफ की जानी चाहिए कि उसने इस तरह से टूर्नामेंट का आयोजन किया जिससे उन्हें होम एडवांटेज मिला
उन्होंने कहा- आर्थर ध्यान भटका रहे हैं। बहुत से लोग निराश हैं और आप उन्हें भावुक कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें एक नया रास्ता दिखाने के बजाय अपनी टीम पर चर्चा करनी चाहिए
शाहीन अफरीदी की वसीम अकरम से तुलना पर भड़के रवि शास्त्री, लगाई क्लास