अमर उजाला
Sun, 22 October 2023
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में कमाल कर दिया
उन्होंने रविवार को टूटे हुए बल्ले से छक्का जड़कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने यह शॉट पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ लगाया
ग्रेस ने 136* (59) रनों की शानदार पारी खेली, जो डब्ल्यूबीबीएल इतिहास में रिकॉर्ड है
This browser does not support the video element.
इससे मामले में उन्होंने एश्ले गार्डनर और स्मृति मंधाना के 114 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा
ग्रेस ने टूटे बल्ले से शॉट लगाने से पहली वाली गेंद पर बोला था- मुझे नया बल्ला चाहिए। नहीं, इसी से खेलते हैं। मैं इसे इससे भी हिट कर लूंगी। ग्रेस की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई
ग्रेस की इस शानदार पारी की बदौलत ब्रिसबेन हीट ने 229/7 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 179/8 रन ही बना सकी
विश्व कप में अनिल कुंबले से आगे निकले मोहम्मद शमी, जानें रिकॉर्ड