अमर उजाला
Sun, 22 October 2023
विश्व कप 2023 में अब तक न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने अपने शुरुआती चारों मैच जीते
हालांकि, 14 अक्तूबर को न्यूजीलैंड को तब बड़ा झटका लगा जब नियमित कप्तान केन विलियम्सन चोटिल होकर लीग स्टेज के मैचों से बाहर हो गए
चोट से काफी समय तक बाहर रहने के बाद विलियम्सन ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 अक्तूबर को हुए मैच में वापसी की थी
वापसी वाले मैच में ही वह दोबारा चोटिल हो गए। मैच के दौरान उनके अंगूठे में चोट लगी थी
अब इस मामले पर विलियम्सन ने राज खोला है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट किया है
विलियम्सन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली के साथ हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं
इस तस्वीर के कैप्शन में विलियम्सन ने लिखा- जब सचमुच मेरा अंगूठा टूट गया। हालांकि, सच कहूंगा कि जिस तरीके से खली ने हाथ मिलाया वह बेहद मजबूत था। खली से मिलकर खुशी हुई
विलियम्सन को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अंगूठे में चोट लगी थी। दरअसल, बांग्लादेशी फील्डर का थ्रो सीधे जाकर रन ले रहे विलियम्सन के अंगूठे पर जा लगी थी
चोट से हो रहे दर्द की वजह से विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और पवेलियन वापस लौट गए थे। उन्होंने 107 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी
मैच के बाद हुए चेकअप में पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने लिखा- एक्स रे में अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है
विलियम्सन इस साल मार्च में आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे। गुजरात टाइटंस से खेलते हुए विलियम्सन का कंधा टूट गया था
हिम्मत है तो तस्वीर में 6 सेकेंड के अंदर पक्षी को ढूंढकर दिखाइए