अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि भारत 2011 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए सही रास्ते पर है और विश्व कप 2023 ट्रॉफी उठाने का प्रबल दावेदार है
अख्तर की यह टिप्पणी अहमदाबाद में शनिवार को विश्व कप मैच में टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद आई है
बाबर आजम के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन पर ढेर हो गई। बाद में मेजबान टीम ने रोहित शर्मा की 86 रन की पारी के दम पर 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया
अख्तर ने रोहित की उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की और कहा कि भारतीय कप्तान "बेरहमी से" खेले
उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास होने लगा है कि भारत 2011 विश्व कप के इतिहास को दोहराने वाला है। अगर वे सेमीफाइनल में गड़बड़ नहीं करते हैं, तो भारत वास्तव में इस विश्व कप को जीतने का दावेदार है
अख्तर ने कहा- भारत ने पाकिस्तान को नष्ट कर दिया। बाबर की टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन। भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से तबाह कर दिया
उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा वन मैन आर्मी थे। मुझे नहीं पता कि पिछले कुछ वर्षों में रोहित शर्मा कहां थे। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उनके पास कई तरह के शॉट हैं। वह एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं
अख्तर ने कहा- पाकिस्तान का हाल हमारे सामने है। इंडिया ने बच्चों की तरह पाकिस्तान को हराया। मैं इसे नहीं देख सका। रोहित की वापसी देखकर अच्छा लगा
बुमराह ने शोएब अख्तर को ट्रोल करते हुए उनकी तरह जश्न मनाया। अख्तर दोनों बाहें खोलकर पंछी बनकर हवा में उड़ने के स्टाइल में जश्न मनाते थे
This browser does not support the video element.
बुमराह ने भी शादाब को आउट करने के बाद ठी ऐसा किया। इसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है
अनुष्का से उर्वशी तक, इन सेलेब्स ने उठाया भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ