अमर उजाला
Tue, 24 October 2023
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप 2023 में बड़ा उलटफेर किया। अब PAK टीम की खूब आलोचना हो रही है
पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम पर निशाना साध रहे हैं। रावलपिंडी एक्स्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी टीम को लताड़ लगाई है
अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के महान गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा- अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को बताया है कि क्रिकेट खेलते कैसे हैं
उन्होंने कहा- वर्ल्ड चैंपियन थे हम और अब अफगानिस्तान की इकोनॉमी हमसे बेहतर हो रही है, टीम भी हमसे बेहतर हो रही है और करेंसी भी हमसे बेहतर हो रही है
अख्तर ने कहा- लोगों को लगता है कि मुझे चेयरमैन बनने का शौक है, इसलिए मैं वीडियोज बनाता हूं। मैं आपको सच बताता हूं
अख्तर ने कहा- मेरे साथ पाकिस्तान ने कुछ बुरा नहीं किया। पाकिस्तान ने मुझे हर चीज दी। अब मेरा भी हक बनता है कि मैं पाकिस्तान के लिए कुछ कर के दूं
अख्तर ने कहा- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हर काम के लिए सही आदमी को चुनने की जरूरत है। आप ये अफगानिस्तान से क्यों नहीं सीखते हो?
अख्तर ने कहा- पाकिस्तान में कहां से बंदा उठकर चेयरमैन बन जाता है। आखिर कब तक आप मिडियोक्रिटी को लागू करते रहोगे
उन्होंने रहा- आप औसत बंदा लाकर रखते रहोगे और औसत प्रदर्शन होता रहेगा, इकोनॉमी तो वैसे ही तबाह है, क्रिकेट इकोनॉमी भी तबाह हो जाएगी
अख्तर ने कहा- कौन सा ऐसा क्रिकेटर है जिसे देखकर युवा प्रेरित होंगे और क्रिकेट चुनने के लिए आगे आएंगे?
उन्होंने कहा- मैंने तो वकार, अकरम, इमरान, स्टीव वॉ, बॉर्डर और विवियन को देखा है। पर इस पाकिस्तान टीम में कौन से ऐसे प्रेरित करने वाले क्रिकेटर हैं?
अख्तर ने कहा- लोग क्यों वीडियो देखते हैं हमारी आज भी, क्योंकि हमने कई युवाओं को प्रेरित किया
अख्तर ने कहा- मैं हमेशा से अपने लड़कों का समर्थन करता आया हूं, आज भी करूंगा, मेरा समर्थन कभी इस टीम के लिए खत्म नहीं होगा
अख्तर ने कहा- मैंने पाकिस्तान के लिए खेला है, लेकिन अब मेरा दिल रो रहा है टीम की इस स्थिति को देखकर
क्या तस्वीर में आपको दिख रही है एक नाव?