अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए काफी शानदार रहा
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप के मैच में खेल के सभी पहलुओं पर दबदबा बनाते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की
पाकिस्तान को 191 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया 30.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए
कम स्कोर के बावजूद उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान कड़ी चुनौती पेश करेगा। खासकर शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और हसन अली जैसे गेंदबाजों के रहते
शाहीन ने हालांकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट लिए, लेकिन वह खतरनाक नहीं दिखे। पिछले काफी समय से शाहीन की तुलना वसीम अकरम से की जाती रही है
हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री उनसे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं थे। उन्होंने तो शाहीन और वसीम की तुलना करने वालों की क्लास लगा दी
जब भारत 150 का आंकड़ा पार कर चुका था, तब रवि शास्त्री भारतीय पारी के 21वें ओवर के दौरान मैच में कमेंट्री कर रहे थे। उस दौरान रवि शास्त्री ने एक दिलचस्प टिप्पणी की थी
शास्त्री ने कहा- शाहीन शाह अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं है। शाहीन अगर नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं तो विकेट निकल सकते हैं। अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन इतना भी ज्यादा कुछ नहीं है। बस ठीक ठाक गेंदबाज हैं
शास्त्री ने कहा- ऐसे नहीं बोलना चाहिए कि बहुत जबरदस्त गेंदबाज है और ऐसा मानना पड़ेगा। इसे स्वीकार करो कि शाहीन अफरीदी वसीम अकरम नहीं है
भारत ने 117 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। विश्व में भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत रही। वहीं यह विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार भी है
'बच्चों की तरह मारा...', भारत से हार के बाद बोले शोएब अख्तर, बुमराह ने किया ट्रोल