अमर उजाला
Wed, 25 October 2023
भारत ने अब तक विश्व कप में अपने पांचों मैच जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो विराट ने बाकी चार मैच में चेज में अहम भूमिका निभाई थी
विराट इस विश्व कप में एक शतक लगा चुके हैं और वनडे में उनके शतक की संख्या 48 हो गई है। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी से एक शतक दूर हैं
सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट की 95 रन की पारी के बाद उन्होंने ट्वीट किया
सचिन ने लिखा- टेबल टॉपर्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ। भारतीय टीम ने शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए अपनी शक्ति और लचीलेपन का प्रदर्शन किया
सचिन ने लिखा- शमी का पांच विकेट शानदार था। बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर भी अच्छा लगा
सचिन ने लिखा- खासतौर पर विराट कोहली की बल्लेबाजी। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामकता और चतुराई दोनों का प्रदर्शन किया। वेल प्लेड बॉयज!
भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। टीम इंडिया का अगला मैच 29 अक्तूबर को इंग्लैंड से लखनऊ में है
भुवनेश्वर की कातिलाना गेंदबाजी, नौ गेंद में पांच विकेट लेकर मचाई सनसनी