आमिर-मलिंगा नहीं, इस गेंदबाज को सबसे बड़ी चुनौती मानते थे रोहित

अमर उजाला

Sun, 1 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट जगत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने अब तक देश के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं, लेकिन हिटमैन को भी कई बार मुश्किल गेंदबाजी का सामना करना पड़ा है

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, आश्चर्य की बात यह है कि रोहित को पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका का एक गेंदबाज सबसे चुनौतीपूर्ण लगता थाा

Image Credit : सोशल मीडिया

यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि डेल स्टेन हैं। स्टेन को विश्व के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। वह सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में से एक हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा- अगर कोई गेंदबाज जिसने कभी मुझे चुनौती दी हो और मुझे उसके खिलाफ खेलने में मजा आए तो मैं कहूंगा कि डेल स्टेन

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा- स्टेन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके पास सभी स्किल हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है कि उनकी गेंदों में उछाल होता है और स्पीड के साथ स्विंग कर सकते हैं

Image Credit :

रोहित ने कहा- मुझे लगता है कि बहुत कम लोग हैं जो 140+ की स्पीड के सआथस्विंग कर सकते हैं और मुझे लगता है कि स्टेन नियमित तौर पर या लगातार यह कर सकते थे

Image Credit : ट्विटर

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार फॉर्म में दिखे थे। अब वह विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम तीन अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी और फिर आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

सोशल मीडिया
Read Now