जडेजा को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया वीडियो

अमर उजाला

Fri, 20 October 2023

Image Credit : BCCI

भारत ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप 2023 में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने सात विकेट से मैच जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच के बाद हमेशा की तरह फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर को अवॉर्ड दिया। हालांकि, इस बार ट्विस्ट के साथ अवॉर्ड की घोषणा की गई

Image Credit : BCCI

दरअसल, अब तक भारत के पिछले तीन मैचों में विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर और केएल राहुल को यह अवॉर्ड दिया गया था

Image Credit : BCCI

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद फील्डिंग कोच दिलीप ने केएल राहुल, कुलदीप यादव की उनके एफर्ट के लिए तारीफ की। वहां हार्दिक पांड्या भी दिखे

Image Credit : BCCI

इसके बाद दिलीप ने मैच के बेस्ट फील्डर की घोषणा स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर की। यह देखकर ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी खिलाड़ी हैरान रह गए

Image Credit : BCCI

उन्हें यकीन नहीं हुआ कि दिलीप ने इस तरह से घोषणा की। कप्तान रोहित, विराट समेत सभी खिलाड़ियों ने दिलीप को गले लगा लिया

Image Credit : BCCI

बड़ी स्क्रीन पर जडेजा का कैच दिखाया गया। यह कैच उन्होंने 43वें ओवर में बुमराह की गेंद पर मुशफिकुर रहीम का लपका था

Image Credit : BCCI

जडेजा ने पॉइंट पर डाइव लगाकर हवा में रहीम का कैच लपका था। इसके बाद उन्होंने दिलीप को ट्रिब्यूट देते हुए अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था

Image Credit : BCCI

इसके बाद कोच दिलीप ने राहुल से जडेजा को मेडल पहनाने के लिए। जडेजा ने अपना मेडल उतारकर फिर फील्डिंग कोच दिलीप को पहना दिया

Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

इसका वीडियो भी सामने आया है

Video Credit : BCCI/ICC

बांग्लादेश की हार के बाद अपने बयान से पलटीं पाकिस्तानी अभिनेत्री

Social Media
Read Now