अमर उजाला
Tue, 24 October 2023
वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं
उन्होंने कहा- हमारी टीम का 2 साल से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ। हम दो साल से कह रहे हैं फिटनेस टेस्ट कराओ
वसीम अकरम ने कहा- लड़कों के मुंह देखो, लगता है आठ-आठ किलो मटन खा रहे हैं
उन्होंने कहा- आप खेल रहे हो कोई फिटनेस टेस्ट भी तो होना चाहिए। फील्डिंग फिटनेस पर निर्भर करती है
पाकिस्तान को सोमवार को बड़ा उलटफेर का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने उन्हें 8 विकेट से हरा दिया
पाकिस्तानी टीम की यह विश्व कप 2023 में लगातार तीसरी हार रही। इससे पहले टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने कई बार मिसफील्डिंग की और चौके जाने दिए। इसकी वजह से बड़े स्कोर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा
इस जीव के लिए पानी है विष के समान, पीते ही हो जाती है मौत